मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर मचाया तहलका...काफी वायरल हो रही Bold PHOTO

Subhi
24 Nov 2020 8:46 AM IST
इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर मचाया तहलका...काफी वायरल हो रही Bold PHOTO
x
सब टीवी के फेमस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 12 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सब टीवी के फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 12 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 12 साल से ये शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो का हर किरदार काफी फेमस है, जो फिलहाल इस शो में नज़र आ रहे हैं वो भी, और जो शो छोड़कर जा चुके हैं वो भी। इसी बीच 'तारक मेहता की..' पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली इन दिनों अपनी फोटोज़ को लेकर चर्चा में हैं। निधि ने काफी पहले ही इस शो को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्हें अब भी लोग 'सोनू' के नाम से ही जानते हैं।

निधि की कुछ पुरानी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ को निधि ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन फोटोज़ में निधि बिकिनी पहने बीच पर मस्ती करती दिख रही हैं। बीच पर समुद्र की लहरों में वो अकेली ही दिख रही हैं। हालांकि, निधि की ये फोटोज़ पुरानी हैं, लेकिन वायरल अब हो रही हैं। आपको बता दें कि निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निधि ने शो में आत्माराम भिड़े और माधवी भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाया था। वे शो को अलविदा कह चुकी हैं और अब उनकी जगह पलक सिंधवानी नज़र आ रही हैं।

वैसे आपको बता दें कि इस सीरियल में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने किरदार के साथ-साथ अपनी बोल्ड फोटोज़ की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन एक्ट्रेस का नाम है

मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी। मुनमुन शो की ऐसी इकलौती एक्ट्रेस हैं, जो अपनी बोल्ड फोटोज़ की वजह से खबरों में रहती हैं। मुनमुन आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड एंड हॉट फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। आप ख़ुद ही देख लें मुनमुन की कुछ फोटोज़।

Next Story