मनोरंजन

इस एक्टर की पत्नी ने किया अजीबो-गरीब पोस्ट, शादी और डिवोर्स को लेकर रखी अपनी राय

Gulabi
20 Oct 2020 6:21 PM IST
इस एक्टर की पत्नी ने किया अजीबो-गरीब पोस्ट, शादी और डिवोर्स को लेकर रखी अपनी राय
x
दोनों के रिलेशनशिप, शादी और डिवोर्स की खबरें सुर्खियों में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक के बीच करीब एक साल से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। दोनों के रिलेशनशिप, शादी और डिवोर्स की खबरें सुर्खियों में हैं। हाल ही में अवंतिका मलिक ने एक अजीबो-गरीब पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने डिवोर्स और इमरान खान संग अलग होने की बात को लगभग सही बताया है।

अवंतिका मलिक लिखती हैं, "यह सीरियस सच्चाई है। शादी मुश्किल होती है। डिवोर्स भी मुश्किल होता है। खुद के लिए मुश्किल चुनें। मोटापे की समस्या मुश्किल भरी होती है। फिट रहना भी आसान नहीं होता। खुद के लिए मुश्किल चुनें। कर्ज में रहना मुश्किल होता है। आर्थिक स्थिति को बनाए रखना भी मुश्किल होता है। खुद के लिए मुश्किल चुनें। बातचीत करना मुश्किल होता है। बातचीत न करना भी मुश्किल होता है। खुद के लिए मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होती। हमेशा मुश्किलों भरी होती है, लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं, इसलिए खुद के लिए चालाकी से चीजें चुनें।"

अवंतिका मलिक ने यह कविता देवन ब्रॉ की शेयर की है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इमरान खान अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित थे, जिसके चलते वह चिड़चिड़े रहने लगे थे। आए दिन इनके और अवंतिका मलिक के बीच लड़ाई-झगड़े रहने लगे थे, जिसका बुरा असर बेटी इमारा पर पड़ रहा था। फिल्म 'कट्टी-बट्टी' के फ्लॉप होने के बाद इमरान को कहीं काम नहीं मिल रहा था। चार साल तक इमरान घर पर रहे। धीरे-धीरे इनकी सेविंग भी खत्म होने लगी। वह दरअसल, डायरेक्शन में अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Next Story