मनोरंजन

इस एक्टर ने ऐसे की एमएस धोनी की तारीफ

SANTOSI TANDI
20 May 2024 8:12 AM GMT
इस एक्टर ने ऐसे की एमएस धोनी की तारीफ
x
मुंबई : भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल-17 के मुकाबले में चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि यह धोनी के करिअर का अंतिम मैच था। इसी बीच धोनी के पुराने फैन रहे साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन का ‘माही’ की तारीफ करते एक वीडियो सामने आया है। दरअसल कमल अपनी आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में स्टार्स स्पोर्ट्स पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।
कार्यक्रम के दौरान कमल ने बताया कि उन्हें धोनी के बारे में क्या पसंद है। कमल ने कहा कि किसी भी समय धोनी अपना संतुलन बनाए रख सकते हैं और खेल का दबाव उन पर असर नहीं करता। आप उनके स्टारडम को भूल जाएं, आप उस व्यक्ति के प्रयास को देखिए, जहां से उसने शुरुआत की थी। यह एक युवा संभ्रांत कॉलेज लड़के के क्रिकेटर बनने की सामान्य कहानी नहीं है। हमने यही सुना है। मैं पटौदी के नवाब, नारी कॉन्ट्रैक्टर, इंजीनियर साहब, जयसिम्हा के समय की बात कर रहा हूं।
वे सभी संभ्रांतवादी लोग हैं। गली क्रिकेट के चरम पर... लेकिन, यह लड़का किसी छोटे शहर से आया था। किशोरावस्था में उन्होंने डेब्यू नहीं किया था। उनके करिअर के स्पेन (समय रेखा) को देखिए। मैं इस वजह से उनकी प्रशंसा करता हूं। एक शब्द है, जिसे मैं अपनी शब्दावली में लगातार उपयोग करता हूं और वह इसका एक आदर्श उदाहरण है। इसे इक्विपॉइज कहा जाता है। किसी भी समय आप अपना संतुलन बनाए रखते हैं।
Next Story