मनोरंजन

83 की उम्र में चौथी बार पिता बना ये एक्टर

Rounak Dey
23 Jun 2023 11:54 PM IST
83 की उम्र में चौथी बार पिता बना ये एक्टर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो 83 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। इस बार वह अपने चौथे बच्चे के पिता बने हैं। अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड ने एक बेटे को जन्म दिया है। अल पचीनो को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। एक्टर की गर्लफ्रेंड का नाम अलफल्लाह है। अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ ये उनका पहला बच्चा है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचीनो रखा है।

व्यक्तिगत जीवन में पचिनो ने कभी शादी नहीं की फिर भी उनके तीन बच्चे हैं। पहली बेटी जूली मैरी (जिसकी उम्र 33 वर्ष), जो उनकी ऐक्टिंग कोच जेन टरंट से पैदा हुई। उनकी जुड़वां संतान हैं एंटोन जेम्स और ओलिविया रोज (जन्म 25 जनवरी 2001) जो उनकी पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डी एन्जेलो से पैदा हुई, जिसके साथ वे 1996 से 2003 तक डेट पर थे।

बता दें कि पचीनो और अलफल्लाह अप्रैल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी की पहली बार रोमांस की अफवाहें तब उड़ी, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। सूत्रों ने पिछले साल ‘पेज सिक्स’ को बताया था कि महामारी के बाद से कपल वास्तव में सीक्रेट डेटिंग कर रहे थे।

वर्तमान में अल पचीनो की गर्लफ्रेंड अलफल्लाह ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने 74 वर्ष के मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरु की। उस समय वह सिर्फ 22 वर्ष की थी। रिपोर्ट के अनुसार 2019 में अलफल्लाह की फिल्म मेकर क्लिंट ईस्टवुड (जो वर्तमान में 93 वर्ष के हैं) के साथ भी रोमांस की खबरें उड़ी थी। इस पर सफाई देते हुए नूर ने उन्हें सिर्फ फैमिली फ्रेंड बताया था।

Next Story