मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की इन अपकमिंग फिल्मों से टूटेंगे बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Subhi
2 March 2022 1:51 AM GMT
टाइगर श्रॉफ की इन अपकमिंग फिल्मों से टूटेंगे बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
x
बॉलीवुड के एक्शन स्टार बन चुके टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) 2 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश करने वालों का तांता लगा हुआ है।

बॉलीवुड के एक्शन स्टार बन चुके टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) 2 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश करने वालों का तांता लगा हुआ है। देखा जाए तो शुरुआती दिनों में टाइगर श्रॉफ के लुक्स को लेकर काफी आलोचना हुई थी और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। वक्त के साथ-साथ टाइगर ने खुद पर काम करना शुरू किया और अब आलम यह है कि इंडस्ट्री का हर एक बड़ा प्रोड्यूसर उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। बड़े पर्दे पर जबरदस्त स्टंट दिखाकर लोगों का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ के खाते में इस वक्त बॉलीवुड की कई बिग बजट फिल्में हैं। टाइगर श्रॉफ के फैन्स उन्हें बार-बार पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन सीन करते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्मों (Tiger Shroff Upcoming Movies) में आपको इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली फिल्म हीरोपंती में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन संग रोमांस किया था। एक बार फिर से दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। क्वीन फेम डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म गणपत में इनकी जोड़ी फिर से साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

टाइगर की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था। साजिद नाडियाडवाला अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस बार टाइगर के अपोजिट कृति नहीं बल्कि तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म अप्रैल 2022 में एंट्री मारने वाली है।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का टीजर सामने आया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के जरिए टाइगर पहली बार अक्षय कुमार संग स्क्रिन शेयर करेंगे। यह फिल्म साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म केसरी फेम डायरेक्टर अनुराग सिंह के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। अनुराग अमेजन प्राइम के लिए एक एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। टाइगर इसमें लीड रोल निभाएंगे।

Next Story