मनोरंजन

ये TV शोज TRP की दुनिया में रच चुके हैं इतिहास

Gulabi
9 Feb 2022 12:18 PM GMT
ये TV शोज TRP की दुनिया में रच चुके हैं इतिहास
x
TRP की दुनिया में रच चुके हैं इतिहास
छोटे पर्दे पर शोज का आना और जाना लगा ही रहता है। टीआरपी न आने पर मेकर्स सीरियल्स पर ताला लगा देते हैं। हालांकि बहुत से ऐसे शोज भी हैं जो कि बंद होने से पहले इतिहास रच चुके हैं। इन शोज ने बंद होने से पहले टीआरपी लिस्ट में जमकर राज किया था। फैंस आज भी इन शोज को बहुत मिस करते है। इस लिस्ट में सोन परी, शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शरारत, हातिम, साराभाई वर्सेज साराभाई, कसौटी जिंदगी के, कहानी घर घर की और खिचड़ी जैसे शोज का नाम शामिल है।
स्टार प्लस के टीवी शो सोन परी ने अपने समय पर जमकर लोकप्रियता हासिल की थी। सोन परी टीवी के सबसे हिट शोज में से एक हैं। इस शो में परियों की कहानी दिखाई गई थी। शो की कहानी फ्रूटी नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द थी जो कि परियों से बात कर सकती थी।
रुपाली गांगुली को असली पहचान साराभाई वर्सेज साराभाई ने दी दिलाई थी। साराभाई वर्सेज साराभाई की मोनिशा बनकर रुपाली गांगुली ने लोगों के दिलों पर राज किया है। फैंस आज भी साराभाई वर्सेज साराभाई के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
सीरियल शाका लाका बूम बूम ने सालों साल टीवी की दुनिया पर राज किया है। 2000 के जमाने में ये शो बच्चों के दिलों पर राज करता था। इस शो का मुख्य किरदार एक ऐसी पेंसिल का मालिक था जो हर चीज को असलियत में बदल देती थी। बच्चे इस शो को बड़े ही चाव से देखते थे।
इस लिस्ट में अगला नाम क्योंकि सास भी कभी बहू थी का आता है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नाम टीवी के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। स्मृति ईरानी के इस शो ने कई सालों तक छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाए रखी थी।
सीरियल खिचड़ी को भला कोई कैसे भूल सकता है। हंसा भाभी की बकबक लोगों को आज भी हंसाती है। सीरियल खिचड़ी ने भी बहुत कम समय में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। एक जमाने में खिचड़ी का सिक्का पूरी इंडस्ट्री पर चलता था।
सीरियल शरारत में नानी के परिवार की कहानी देखने को मिली थी। फरीदा जलाल के इस शो में मौदूद सभी लड़कियां परियां थी जो एक चुटकी बजाकर कुछ भी कर सकती थीं। सीरियल शरारत ने भी आते ही टीआरपी लिस्ट में धमाका कर दिया था।
स्टार प्लस के सुपरननैचुरल शो हातिम को भला कोई कैसे नजरअंदाज कर चुका है। ऑफ एयर होने के बाद भी इस शो का चार्म कम नहीं हुआ। इस शो की लोकप्रियता का अंदाज आफ इस बात से लगा सकते है कि हातिम कई चैनल्स पर दस्तक दे चुका है। आज भी ये शो स्टार उत्सव पर देखा जा सकता है।
सीरियल करिश्मा का करिश्मा ने भी फैंस के बीच खूब वाहवाही बटोरी थी। इस शो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई थी जो कि एक रोबोट थी। परिवार के अलावा ये बात कोई नहीं जानता था। फैंस आज भी करिश्मा का करिश्मा जैसे शो को बहुत मिस करते हैं।
दूरदर्शन के सुपरहिट शो शक्तिमान भी लोकप्रियता के मामले में किसी से कम नहीं है। एक जमाने में बच्चों पर शक्तिमान के नाम का भूत सवार रहता था। दूरदर्शन से ऑफ एयर होने के बाद शक्तिमान कई चैनल्स पर टेलीकास्ट किया जा चुका है।
सीरियल कसौटी जिंदगी के की कहानी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। एकता कपूर के इस टीवी शो ने कई सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है। ये शो खत्म होने के बाद एकता कपूर कसौटी जिंदगी के का दूसरा पार्ट भी लेकर आ चुकी हैं।
एकता कपूर के सीरियल कहानी घर घर की ने भी टीआरपी लिस्ट में धूम मचा दी थी। घर की महिलाएं खाली समय में इस शो को देखना पसंद करती थीं। इस शो ने साक्षी तंवर को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था।
Next Story