मनोरंजन

इन टीवी एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद की शादी, जल्द घर बसाएंगी दिव्या अग्रवाल

Rounak Dey
7 Dec 2022 6:10 AM GMT
इन टीवी एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद की शादी, जल्द घर बसाएंगी दिव्या अग्रवाल
x
इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा से लेकर कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट...
टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अभी हाल ही में बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग सगाई की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस का वरुण सूद से ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई थी। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने प्यार में धोखा खाने के बाद शादी की है। इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा से लेकर कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट...
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी और करण पटेल के लव स्टरी के बारे में एक समय पर खूब चर्चा होती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने काम्या पंजाबी को प्यार में धोखा दिया था। जिसके बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद काम्या पंजाबी ने शलभ डांग संग शादी कर ली थी।

सना खान
सना खान और मेलविन लुईस की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। इन दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन जब उनका मेलविन लुईस से ब्रेकअप हुआ तब सब हैरान हो गए थे। लेकिन उस से ज्यादा हैरानी तब हुई जब उन्होंने सैय्यद संग शादी की। इसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।
गौहर खान
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौहर खान और कुशाल टंडन का अफेयर काफी चर्चा में रहा है। दोनों की लव स्टोरी सलमान खान शो बिग बॉस 7 से शुरू हुई थी। लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद गौहर खान जैद दरबार से साल 2020 में शादी कर ली।
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी एक समय पर टीवी का काफी बड़ा नाम थी। अनीता हसनंदानी का अफेयर अनीता एजाज से रहा। इन दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। लेकिन दोनों का प्यार अधूरा रहा गया और अनीता एजाज से ब्रेकअप होने के बाद अनीता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी की।

रुबीना दिलैक
टीवी की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक रुबीना दिलैक ने भी प्यार में धोखा खाने के बाद शादी रचाई थी। रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेवा प्रेम कहानी काफी लंबी चली लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद रुबीना दिलैक ने साल 2018 में अभिनव शुक्ला से शादी की। अब अपनी और अभिनव शुक्ला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी सबसे क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया संग शादी रचाई है। जानकारी के लिए बता दें कि विवेक दहिया से शादी करने से पहले एक्ट्रेस ने शरद मल्होत्रा को डेट किया था। लेकिन इन दोनों का कुछ समय के बाद ब्रेकअप हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस शरद से शादी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए।

Next Story