मनोरंजन

पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे ये सितारे !! साल 2023 में ये फ्रेश जोड़ियां दिखाएंगी जलवा

Neha Dani
7 Jan 2023 5:20 AM GMT
पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे ये सितारे !! साल 2023 में ये फ्रेश जोड़ियां दिखाएंगी जलवा
x
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। ये पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
साल 2023 में कई फिल्में सिल्वर स्क्रीन का रुख करने वाली है। इस लिस्ट में हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जो इस साल पहली बार साथ ऑन स्क्रीन दिखेंगे। ये सितारे पहली दफा साथ काम कर रहे हैं। जाहिर है ऐसे में इन सितारों की फ्रेश ऑन स्क्रीन पेयरिंग देखने के लिए फैंस में भी खासा एक्साइटमेंट हैं। ये सितारे अपनी फ्रेश जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कमर कस चुके हैं। अब दर्शकों को भी इंतजार है इन फिल्मों की रिलीज का। इस लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन समेत रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। ये पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
प्रभास और कृति सेनॉन (Prabhas-Kriti Sanon)
सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन जल्दी ही फिल्म आदिपुुरुष को लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों सितारे पहली दफा काम कर रहे हैं। दोनों के लिंकअप रयूमर्स ने भी इन सितारों की ऑन स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
प्रभास और श्रुति हासन (Prabhas-Shruti Haasan)
कृति सेनॉन के बाद सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म सालार में भी एक नई अदाकारा के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अदाकारा श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएंगी। पहली बार ये दोनों सितारे साथ काम कर रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर (Rashmika Mandanna-Ranbir Kapoor)
नेशनल क्रश का टैग हासिल कर चुकी साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्दी ही सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में दिखेंगी। ये एकदम फ्रेश जोड़ी है जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर (Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor)
मैं झूठी तू मक्कार... निर्देशक लव रंजन की ये मचअवेटेड फिल्म भी साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म है। जिसमें पहली दफा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ काम कर रहे हैं।


Next Story