मनोरंजन

मौत के मुंह से वापस लौटे ये स्टार्स, पठान एक्टर का हो गया था ये हाल!!

Rounak Dey
15 Jan 2023 7:22 AM GMT
मौत के मुंह से वापस लौटे ये स्टार्स, पठान एक्टर का हो गया था ये हाल!!
x
तो चलिए देखते है ये लिस्ट जिसमें कई हैरान कर देने वाले नाम है।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। एक बार शाहरुख खान के साथ ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें वो बस बाल-बाल बच गए थे। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जो मौत को बेहद करीब से देखकर वापस आ गए। इस लिस्ट में सलमन खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट जिसमें कई हैरान कर देने वाले नाम है।
सैफ अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को फिल्म 'क्या कहना' के एक स्टंट सीक्वेंस के दौरान सिर पत्थर पर लगा था। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। खबरों के मुताबिक उन्हें 100 टांके लगे थे।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के हाथ जो हादसा हुआ था वो फैंस आज तक नहीं भूले है। फिल्म कुली के दौरान उन्हें पेट में चोट लग गई थी। जिसके बाद वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
जॉन अब्राहम
पठान फिल्म एक्टर जॉन अब्राहम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जॉन अब्राहम के साथ फिल्म शूटआउट ऐट वडाला के दौरान एक हादसा हो गया था। गोली जॉन की गर्दन के बाएं हिस्से को छूकर न‍िकल गई थी। जिसके बाद वो बाल-बाल बचे थे।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्टर हेमा मालिनी के साथ भी एक बार ऐसा हादसा हो गया था। एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद बाल-बाल बची थी। इस हादसे के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई थी।

Next Story