मनोरंजन

बड़े पर्दे पर भी इन सितारों ने जी अपनी असल ज़िन्दगी

Tara Tandi
29 July 2023 11:40 AM GMT
बड़े पर्दे पर भी इन सितारों ने जी अपनी असल ज़िन्दगी
x
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इन सितारों में से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी असल जिंदगी की छवि से लोगों को रूबरू कराया है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी असल जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर निभाते नजर आए हैं।
सलमान ख़ान
सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में होती है। लोग उनकी फिल्मों का काफी इंतजार करते हैं। सलमान अब तक कई फिल्मों में खुद के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्हें फटा पोस्टर निकला हीरो, तीस मार खां, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों में अपने वास्तविक जीवन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इन फिल्मों में वह सलमान खान के किरदार में ही नजर आये थे।
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। शाहरुख अपने रियल लाइफ किरदार को भी बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा में वह किंग खान के किरदार में नजर आये थे।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसकी वजह से उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होती है। रणबीर कपूर ने पर्दे पर अपना असली किरदार भी निभाया है. गोविंदा नाम मेरा में वह रणबीर कपूर के किरदार में दिखे। फिल्म के इस सीन को लोगों ने खूब पसंद किया था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय को पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाते हुए देखा गया है। फैंस को उनका हर अंदाज खूब पसंद आता है। वह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने अपना ही किरदार निभाया था। फिल्म में वह कैमियो करते नजर आये थे। लोगों को ये सीन काफी पसंद आया।
Next Story