मनोरंजन
इन स्टार्स ने शादी की खबर को रखा था सीक्रेट, किसी को नहीं लगने दी थी कानों-कान खबर
Rounak Dey
24 Jan 2023 11:40 AM IST

x
जिन्होंने मीडिया तक को अपनी शादी की कानों कान खबर नहीं लगने दी थी।
इन स्टार्स ने शादी की खबर को रखा था सीक्रेट बॉलीवुड में इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया और राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में 23 जनवरी को शादी रचाने वाले हैं। हालांकि परिवार ने इस खबर को अभी तक सावर्जनिक नहीं किया है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी के तौर पर हो रही है, जिसमें केवल 100 लोग ही शामिल होंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी सितारे ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई हो। अथिया और केएल राहुल से पहले भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने मीडिया तक को अपनी शादी की कानों कान खबर नहीं लगने दी थी।
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई था। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को आखिरी पल तक लोगों से छुपाया था।
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी, जिसमें कुछ दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। जब दोनों की शादी की खबरें आईं तो हर कोई हैरान रह गया था।
कटरना कैफ - विक्की कौशल
एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की अचानक शादी से हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि कटरीना और विक्की ने आखिरी समय तक शादी का खुलासा नहीं किया था।
यामी गौतम और आदित्य धर
साल 2021 में एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंटीमेट सेरेमनी में शादी आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी के फोटोज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अमृता राव और आरजे अनमोल
एक्ट्रेस अमृता राव ने अपने 7 साल पुराने बॉयफ्रेंड आरजे अनमोल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। अमृता और अनमोल की शादी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।
TagsRelationship with public latest newsrelationship with public newsrelationship with publicnews webdesklatest newstoday's big newstoday's important newsrelationship with public Hindi newsbig news of relationship with publicnews of country and worldState wise newsHindi newstoday's newsbig newsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





