मनोरंजन

इन सितारों ने रेंट पर लिया है मुंबई में घर, बहाते हैं लाखों रुपये !!

Rounak Dey
21 Jan 2023 6:07 AM GMT
इन सितारों ने रेंट पर लिया है मुंबई में घर, बहाते हैं लाखों रुपये !!
x
यहां देखें पूरी सितारों की लिस्ट। कार्तिक आर्यन (Karitk Aaryan)
मायानगरी की दुनिया की चमक-धमक के बीच रहने वाले कई सितारे ऐसे भी हैं जो आज भी किराए के घर में रहते हैं। इस लिस्ट में हम बॉलीवुड के उन सितारों के नाम बताने वाले हैं जिनका या तो मुंबई में अभी तक अपना घर नहीं है। या फिर है भी तो भी वो किराए के घर में ही रहते हैं। यहां जानिए आखिर फिल्मी दुनिया के कौन से वो सितारे हैं जो किराए के घर में रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में अभी ताजा ही कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ा है। यहां देखें पूरी सितारों की लिस्ट।
कार्तिक आर्यन (Karitk Aaryan)
हाल ही में खबरें सामने आई हैं कि भूल भुलैया 2 स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म स्टार शाहिद कपूर का घर किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने अपना मुंबई के जुहू स्थित अपना सी-फेसिंग आलीशान बंगला 7.5 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर लिया है।
कृति सेनॉन (Kriti Sanon)
कार्तिक आर्यन से पहले उनकी फिल्म लुका-छुपी की हीरोइन कृति सेनॉन ने भी एक नया किराए का घर लिया था। अदाकारा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई के अंधेरी स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। जिसके लिए अदाकारा प्रति महीने 10 लाख रुपये रेंट के तौर पर अदा कर रही हैं।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी एक किराए के मकान में रहते हैं। उनके करीब 97.50 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। जिसकी वजह से फिलहाल फिल्म स्टार मुंबई के जुहू इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। इस घर के लिए फिल्म स्टार करीब 8.35 लाख रुपये बतौर किराया खर्च करते हैं।

Next Story