मनोरंजन

इन सितारों ने खोली थी गुपचुप इश्क लड़ा रहे स्टार्स की पोल, हक्की-बक्की रह गई थी दुनिया

Rounak Dey
29 Nov 2022 3:18 AM GMT
इन सितारों ने खोली थी गुपचुप इश्क लड़ा रहे स्टार्स की पोल, हक्की-बक्की रह गई थी दुनिया
x
'मुझे नहीं पता कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'
वो कहावत है न कि... इश्क मुश्क छुपाए नहीं छुपते। ऐसा कई बार हमारे फिल्मी सितारों के साथ हो चुका है। जिनकी अफेयर्स की रयूमर्स तो लंबे वक्त तक रही। इन खबरों का इन सितारों ने हमेशा चुप्पी भी साधे रखी। मगर फिर इन सितारों के करीबी दोस्तों ने ही इनके अफेयर की खबरों पर पक्की मोहर लगा दी थी। जिसके बाद इन सितारों की चोरी सरेआम आ चुकी थी। इन सितारों की लिस्ट में अब वरुण धवन का भी नाम जुड़ गया है। जिन्होंने हाल ही में प्रभास और कृति सेनॉन की अफेयर की खबरों की ओर इशारा कर हंगाम मचा दिया है। यहां देखें बाकी सितारों की लिस्ट।
वरुण धवन ने किया कृति सेनॉन और प्रभास के इश्क का खुलासा
हाल ही में फिल्म स्टार वरुण धवन टीवी सीरीयल झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचे थे। जहां फिल्म स्टार्स ने करण जौहर के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'कृति का नाम (लिस्ट में) इसलिए नहीं था क्योंकि कृति का नाम... किसी के दिल में है।' वरुण के इस बयान पर कृति सेनॉन के होश उड़ते दिखे। उन्होंने एक्टर को चुप कराने की कोशिश की। मगर फिल्म स्टार ने कहा, 'एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है। दीपिका (पादुकोण) के साथ।' जिसके बाद हर किसी ने आसानी से कयास लगा लिया ये एक्टर प्रभास ही है।
निक जोनस ने ने खोली थी कटरीना कैफ-विक्की कौशल की पोल
फिल्म स्टार विक्की कौशल और कटरीना कैफ के इश्क का खुलासा तो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने उस वक्त कर दिया था। जब ये स्टार अंबानी परिवार की होली पार्टी में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान निक जोनस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें बैकग्राउंड में कटरीना कैफ और विक्की कौशल साथ दिखे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने लगाई थी मलाइका-अर्जुन के इश्क की खबरों पर मुहर
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और मलाइका-अर्जुन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सितारों ने अपने इश्क का जब खुलासा नहीं किया था तब इनके रिश्ते पर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने पक्की मुहर लगाई थी। एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में हिस्सा लेते वक्त एक सवाल के जवाब में कहा था, 'मुझे नहीं पता कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'
अनन्या पांडे ने बताया था विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे का रिश्ता
फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए कॉफी विद करण के एपिसोड में पहुंचे फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के कथित अफेयर की ओर अदाकारा अनन्या पांडे ने साफ-साफ इशारा दिया था। अदाकारा ने कहा था, 'विजय देवरकोंडा 'मिका सिंह' से मिलने के लिए 'रश' में है। अगर अभी भी आप नहीं समझ सकते तो मैं और इशारा नहीं दे सकती।' जिसके बाद विजय देवरकोंडा झेंप गए थे।
Next Story