मनोरंजन
इन स्टार्स का लव मैरिज के बाद हुआ तलाक, बुरी तरह से हुई फेल
Rounak Dey
10 Dec 2022 7:29 AM GMT

x
अरोड़ा-अरबाज खान के अलावा कौन-कौन से बॉलीवुड स्टार्स शामिल है। करिश्मा कपूर-संजय कपूर
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मीं दुनिया के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। कुछ स्टार्स अपने बच्चों की वजह से सुर्खियों में आ जाते है, तो कुछ अपनी शादी और तलाक की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाते है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जन्होंने खूब धूमधाम से लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ साल बाद अलग हो गए है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के अलावा कौन-कौन से बॉलीवुड स्टार्स शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट
करिश्मा कपूर-संजय कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिशमा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन से शादी की थी। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और साल 2016 में इनका तलाक हो गया। इन दोनों की तलाक की खबर सुन सब दंग रहे गए थे।
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। लेकिन शादी के कई साल बाद इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और साल 2017 में दोनों अलग हो गए। अब इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।
मनीषा कोइराला-सम्राट दहल
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने सम्राट दहल साल 2010 में शादी की थी। खबरों के मुताबिक दोनों के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। इन दोनों की शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और साल 2012 में इनका तलाक हो गया।
चित्रांगदा सिंह-ज्योति रंधावा
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ साल 2001 में लव मैरिज की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि दोनों शादी करने से पहले 5 साल तक रिलेशनशिप में रहें। लेकिन इन दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। इन दोनों की तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।
सैफ अली खान-अमृता सिंह
सैफ अली ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की। इस शादी का घर वालों ने समर्थन नहीं किया था। सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी कुछ सालो तक तो ठीक चली, लेकिन साल 2004 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से साल 2012 में शादी की।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsJanta Se Rishta Big NewsCountry-World NewsState wise newsHind newstoday's newsbig newsrelation with publicnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story