मनोरंजन

इन स्टार्स ने दिया अपने बच्चों की अर्थी को कंधा, कई साल तक सदमे में रहे एक्टर

Rounak Dey
14 Nov 2022 10:42 AM IST
इन स्टार्स ने दिया अपने बच्चों की अर्थी को कंधा, कई साल तक सदमे में रहे एक्टर
x
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थी।
बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर हरदम चर्चा में बने रहते है, किसी के ब्रेकअप की खबर आती है, तो किसी के पैचअप की। कोई अचानक से शादी कर लेता है, तो किसी की तलाक की खबर लोगों को हिला देती है। लेकिन स्टार्स अपने सभी गम और खुशी को छुपाकर पर्दे पर एक्टिंग का जलवा दिखाने आ जाते है। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जन्होंने अपने बच्चों को खो दिया। इन स्टार्स का दर्द जानकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी। इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने सामने अपने बच्चों की अर्थी जाते देखी है। इस लिस्ट में गोविंदा से लेकर कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal)
अनुराधा पौडवाल ने अपने बेटे को खो दिया था। उनका बेटे का 35 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चला गया था। उनके बेटे आदित्य का निधन किडनी की दिक्कतों के चलते हुआ था।
महमूद (Mehmood)
एक्टर महमूद का बॉलीवुड के उन स्टार्स में एक है जो अपने लोगों के बीच आज तक चर्चा में है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके बेटे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था।

राजीव निगम (Rajiv Nigam)
एक्टर और जाने-माने कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बारे में राजीव निगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर जानकारी थी।

आशा भोंसले (Asha Bhosle)
बॉलीवुड का जानी-मानी गायिका आशा भोंसले के सामने उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशा भोंसले के तीन बच्चे थे, जिसमें से दो बच्चों की मौत चुकी है।

जगजीत सिंह (Jagjit Singh)
जगजीत सिंह काफी चर्चा में रहने वाले गायक है। उन्होंने साल 1990 में एक दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया था और फिर साल 2009 में जगजीत सिंह की बेटी की भी मौत हो गई थी। Also Read - #StarSpotted: टाइगर श्रॉफ ने मीडिया को दिए पोज, नागा चैतन्य लौटे हैदराबाद
गोविंदा (Govinda)
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा ने अपनी बेटी को जन्म के 4 महीने बाद ही खो दिया था। इसके बारे में बहुत की कम लोगों को जानकारी है। गोविंदा अपनी बेटी को खोने के बाद काफी दिन तक परेशान रहे थे।
प्रकाश राज (Prakash Raj)
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले प्रकाश राज का 5 साल का बेटा पतंग उड़ाते हुए गिर गया था, जिसके कुछ वक्त बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। फिर बाद में उनके बेटे की मौत हो गई।

मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee)
जानी-मानी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस की बेटी का हो गया था। एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थी।

Next Story