ये सितारे बप्पा के परम भक्त, इनके घर हर साल विराजमान होते हैं विघ्नहर्ता गणेश

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सभी प्रकार के विघ्नहर्ता गणपति हर किसी की पूजनीय हैं। गणों के अधिपति श्री गणेशजी प्रथम पूज्य हैं सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। श्रीगणेश लोक मंगल के देवता हैं, लोक मंगल उनका उद्देश्य है परंतु जहां भी अमंगल होता है, उसे दूर करने के लिए श्री गणेश अग्रणी रहते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर यानि आज है। इस दिन सभी भक्त अपने घर गणपति को स्थापित करते हैं और फिर उनकी पूजा की जाती है।
इन सितारों के घर हर साल आते हैं बप्पा
गणेश उत्सव की धूम वैसे तो पूरे देश में होती है लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई शहर में इसकी और भी खास झलक देखने को मिलती है। मनोरंजन जगत के सितारे बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आते हैं और गणेश चतुर्थी पर उन्हें घर में ले आते हैं। शूटिंग का मौका हो या फिर छुट्टी का किसी भी माहौल में बप्पा के स्वागत में कोई कमी नहीं रहती। यहां तक कि सेट पर भी गणपति की पूजा की जाती है। टीवी स्टार्स भी धूमधाम से गणपति का स्वागत करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीवी के किन सितारों के घर विराजमान होते हैं बप्पा।
भारती सिंह
भारती का बचपन काफी संघर्षों में गुजरा लेकिन मुंबई आने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता पाई। ऐसे में मुंबई आने के बाद से भारती हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। लॉफ्टर क्वीन भारती कई सालों से इको-फ्रेंडली बप्पा का विसर्जन कर रही हैं और उनकी मिट्टी घर में उगे गमलों में डाल देती हैं।
करण वाही
टीवी के हैंडसम हंक करण वाही भी गणपति के परम भक्त हैं। वो हर साल अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और फिर पूरे दस दिन तक भक्ति के साथ बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं। वो अपने घर को गणपति के लिए खूबसूरत ढंग से सजाते और पंडाल की सजावट भी अपने हाथ से करते हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को पर्दे पर खूब सफलता मिलती है लेकिन उनके निजी जीवन में अक्सर परेशानियां आ जाती हैं। हालांकि श्वेता हर परेशानी को आसानी से पार कर जाती हैं और इसकी वजह ये है कि उन पर गणपति की कृपा बनी रहती हैं। श्वेता हर साल बप्पा को अपने घर लाती हैं और उनकी पूजा करती हैं।
रित्विक धनजानी
टीवी के मशहूर अभिनेता रित्विक धनजानी भी गणपति को हर साल अपने घर पर स्थापित करते हैं। वो हर साल बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से सजाते हैं और उनका पूरा परिवार धूमधाम से इस त्यौहार को मनाता है। रित्विक भी अपने हाथ से बनी इको-फ्रैंडली मूर्ति को पंडाल में सजाते हैं।
राकेश बापत
टीवी के चर्चित अभिनेता और बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट राकेश बापत बप्पा की मुर्तियां बनाने में माहिर हैं। करण वाही और रित्विक धनजानी ने गणपति की मूर्ति बनाने की ट्रेनिंग राकेश से ही ली है। वो हर साल बप्पा का स्वागत करते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस का हिस्सा होने के चलते वो घर पर बप्पा को नहीं ला पाएंगे।