मनोरंजन

करोड़ों कमाने के बावजूद कंजूसी करते हैं ये सितारे

Rounak Dey
8 Jun 2023 8:21 PM IST
करोड़ों कमाने के बावजूद कंजूसी करते हैं ये सितारे
x
लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्मों से बॉलीवुड सितारे करोड़ों की कमाई करते हैं। आज ये सितारे करोडों अरबों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इनमें से बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनको बेहद लग्जरी जिंदगी जीने का शौक है और वह उसपर खूब खर्च करते हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो बहुत ज्यादा फिजूल के पैसे खर्च नहीं करते हैं और सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े फिल्मी सितारों का नाम शामिल है। तो चलिए बताते हैं आपको-
सारा अली खान बहुत ही अमीर फैमिली से आती हैं और खुद भी कमाती हैं। इसके बावजूद और ज्यादा खर्चा नहीं करती हैं। सारा अली खान महंगी ड्रेस नहीं पहनती हैं। इसके साथ ही वह लग्जरी गाड़ियों से ना चलकर सस्ती कार पर चलना पसंद करती हैं। हाल ही में सारा अली ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि वह फिजूल खर्च नहीं करती हैं और वह कंजूस हैं।
काजोल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। काजोल को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि वह बहुत कम खर्च करती हैं। उनके बेस्टफ्रेंड करण जौहर ने उन्हें कंजूस का टैग दिया है। अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के इस नेचर के साथ खुश हैं।
रणबीर कपूर के लिए तो कहा जाता है कि वह इतने कंजूस हैं कि उन्होंने अपनी शादी में भी कंजूसी की थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी शादी के दौरान जूता-चुराई रस्म में 11.5 करोड़ की डिमांड पर सिर्फ 1 लाख रुपये ही दिए थे।
जॉन अब्राहम अपने एक्शन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है। जॉन अब्राहम को लेकर कहा जाता है कि वह खर्चा करने में काफी पीछे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह दो टी-शर्ट और एक जोड़ी जींस और एक जोड़ी चप्पल के साथ रहते हैं।
Next Story