मनोरंजन

नील भट्ट के जिगरी यार हैं ये सितारे, ऐश्वर्या के चलते काटते हैं आयशा से कन्नी !!

Neha Dani
21 Oct 2022 4:53 AM GMT
नील भट्ट के जिगरी यार हैं ये सितारे, ऐश्वर्या के चलते काटते हैं आयशा से कन्नी !!
x
ऑन स्क्रीन विराट की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऑफ स्क्रीन नील भट्ट संग खूब मस्ती करती हैं।

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के जरिए देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर छा चुके एक्टर नील भट्ट अपने किरदार विराट के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। नील भट्ट सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं जिसके जरिए वो फैंस को अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं। नील भट्ट काफी मिलनसार हैं जिसकी वजह से उनकी अपने को-स्टार्स से काफी छनती हैं। जिनसे उनकी गहरी दोस्ती है। इस खास रिपोर्ट में हम नील भट्ट के बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।


योगेंद्र विक्रम सिंह ( Yogendra Vikram Singh)
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी के पहले पति के रोल में दिखे और विराट के बड़े भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह की नील भट्ट से गहरी दोस्ती है। ये सितारे ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बेस्ट बड्डी हैं।


अदिश वैद्य (Adish Vaidya)
एक्टर अदिश वैद्य शो 'गुम है किसी के प्यार में' में मोहित च्वहाण का किरदार निभाते हैं। विराट उर्फ नील भट्ट से भी एक्टर का पक्का याराना है।

स्नेहा भावसर (Sneha Bhawsar)
अदाकारा स्नेहा भावसर भी 'गुम है किसी के प्यार में' एक अहम किरदार निभाती हैं। शो के सेट पर उनकी नील भट्ट से खूब छनती है।


किशोरी शहाणे (Kishori Shahane)
विराट की दादी के किरदार में नजर आ रहीं अदाकारा किशोरी शहाणे भी नील भट्ट की अच्छी दोस्त हैं। दोनों सेट पर खूब मस्ती करते हैं।

भारती पाटिल (Bharti Patill)
अदाकारा भारती पाटिल और नील भट्ट भी एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं। ऑन स्क्रीन विराट की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऑफ स्क्रीन नील भट्ट संग खूब मस्ती करती हैं।

Next Story