मनोरंजन

अपने ही सगे भाई-बहनों के दुश्मन हैं ये सितारे, एक ने तो जमकर उछाली है कीचड़

Rounak Dey
22 Sep 2022 4:51 AM GMT
अपने ही सगे भाई-बहनों के दुश्मन हैं ये सितारे, एक ने तो जमकर उछाली है कीचड़
x
मगर बाद में उन्होंने ये फैसला बदल दिया। इसकी वजह अमिताभ बच्चन को बताया जाता है।

बॉलीवुड वर्ल्ड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी अपने ही भाई-बहनों से नहीं पटती। कई सितारे तो ऐसे हैं कि अपने भाई-बहनों से ये दुश्मनी सरेआम दिखा चुके हैं। ये सितारे अपने भाई-बहनों से दुश्मनी की वजह से ही खासा चर्चा में रहे थे। कई सितारे तो ऐसे हैं जो अपने भाई-बहनों के खिलाफ खुलकर सरेआम बोल चुके हैं। इस लिस्ट में आमिर खान और फैसल खान से लेकर ऋतिक रोशन और उनकी बहन सुनैना रोशन का नाम है। इन सितारों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।


आमिर खान और फैसल खान (Aamir Khan-Faisal Khan)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और फैसल खान के बीच कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे। फैसल खान ने अपने ही सगे भाई आमिर खान को खुद में घर में कैद करने का आरोप लगा चुके हैं। दोनों के रिश्तों में फिल्म मेला के बुरी तरह से फ्लॉप होने बाद से ही खटास आ गई थी।

राजीव कपूर और ऋषि कपूर (Rajeev Kapoor-Rishi Kapoor)
राज कपूर के बेटों राजीव कपूर और ऋषि कपूर के बीच कथित तौर पर अच्छे रिश्ते नहीं थे। राजीव कपूर को हमेशा ये बात सालती रही कि उनके पिता राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर के फिल्मी करियर को ज्यादा तवज्जो दी। इस वजह से दोनों भाईयों के बीच रिश्ते खटास भरे थे।

अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan-Ajitabh Bachchan)
फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन और उनके भाई अजिताभ बच्चन के बीच भी रिश्ते अच्छे नहीं बताए जाते। यही वजह है कि दोनों बेहद कम ही साथ में नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हरिवंश राय बच्चन के बेटे अजिताभ बच्चन अपने परिवार पर एक किताब लिखना चाहते थे। मगर बाद में उन्होंने ये फैसला बदल दिया। इसकी वजह अमिताभ बच्चन को बताया जाता है।


Next Story