मनोरंजन

इन सितारों ने भी झेली गंभीर बीमारी, साउथ के इन सितारों ने भी झेली थी

Rounak Dey
7 Nov 2022 8:38 AM GMT
इन सितारों ने भी झेली गंभीर बीमारी, साउथ के इन सितारों ने भी झेली थी
x
एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें हैमरेज का 70 फीसदी चांस बताया था। जबकि, उन्हें मौत का खतरा 30 प्रतिशत तक बता दिया था।
बॉलीवुड की तरह ही, साउथ फिल्मी सितारे भी अपनी एक्टिंग और फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाए हुए हैं। हाल ही में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपने गंभीर बीमारी से जूझने की जानकारी फैंस को दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। अदाकारा के जल्दी ठीक होने की फैंस भी दुआएं दे रहे हैं। बीमारी से जूझते हुए भी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्मों को पूरा करने में बिजी हैं। सामंथा रुथ प्रभु की बीमारी की खबर सामने आने से हर कोई परेशान हो उठा। सिर्फ एक्ट्रेस सामंथा ही नहीं, साउथ फिल्मों की दुनिया के कई सितारे ऐसे रहे हैं जो गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं। यहां देखें इन फिल्मी सितारों की लिस्ट।
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)
साउथ फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो एक रेयर एंटी इम्यून बीमारी मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। इस बीमारी में शरीर की मसल्स काम करना बंद कर देती हैं।
पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी काफी लंबे वक्त से लिंगामेट फ्रेक्चर को झेल रही हैं। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से दिखाई थी। बावजूद इसके वो जिंदादिली से भरी हुई हैं।
प्रभास (Prabhas)
सुपरस्टार प्रभास भी हाल ही में काफी बीमार रहे। फिल्म राधे श्याम रिलीज होते ही फिल्म स्टार प्रभास विदेश चले गए। जहां उनकी नी सर्जरी (घुटनों की सर्जरी) हुई थी। फिल्म स्टार को बाहुबली की शूटिंग के वक्त ही चोट लगी थी। जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। जिसके बाद डॉक्टर ने सर्जरी की राय दी थी। यही वजह है कि राधे श्याम के रिलीज के बाद प्रभास यूरोप में अपनी नी सर्जरी के लिए निकल गए थे।

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati)
आपको जानकर हैरानी होगी कि बाहुबली के भल्लालदेव उर्फ राणा दग्गुबाती को एक आंख से नहीं दिखाई देता। भी कई गंभीर बीमारी के शिकार रहे हैं। यही नहीं, राणा दग्गुबाती ब्लड प्रेशर, किडनी फेलियर और हार्ट प्रॉब्लम्स जैसी समस्याओं से जूझ चुके हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें हैमरेज का 70 फीसदी चांस बताया था। जबकि, उन्हें मौत का खतरा 30 प्रतिशत तक बता दिया था।
Next Story