मनोरंजन
एकता कपूर के बेटे रवि की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टारकिड्स, पहुंचे जेह अली खान और तैमूर
Rounak Dey
29 Jan 2023 12:43 PM IST

x
इन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर का बेटा रवि कपूर 4 बरस का हो चुका है। टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर ने अपने बेटे के चौथे बर्थडे के लिए एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। जहां कई फिल्मी सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में सुपरस्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दोनों बच्चे तैमूर और जेह अली खान ने हिस्सा लिया। वहीं, करण जौहर के बच्चे यश और रूही जौहर भी इस पार्टी में पहुंचे थे। रवि कपूर के बर्थडे बैश की फोटोज अब सामने आने लगी हैं। इन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं।
रवि कपूर के बर्थडे बैश में बच्चों संग पहुंचे रितेश-जेनेलिया
बॉलीवुड फिल्म स्टार रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ रवि कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी।
नैनी के साथ पार्टी में पहुंचा करीना का लाडला जेह अली खान
इस ग्रैंड पार्टी में अदाकारा करीना कपूर खान का बेटा जेह अली खान भी अपनी नैनी के साथ पहुंचा था। जिसकी तस्वीर सामने आने लगी हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी बच्चों संग मारी एंट्री
सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा में एकता कपूर के बेटे रवि की बर्थडे पार्टी में अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं।
रोते हुए पार्टी में पहुंची शिल्पा शेट्टी की लाडली समीक्षा
अदाकारा शिल्पा शेट्टी भी अपनी बेटी समीक्षा के साथ भी इस पार्टी में पहुंची थी। जहां अदाकारा की बेटी काफी क्रैंकी मूड में थीं।
करण जौहर के बच्चे यश-रूही ने भी पार्टी में एंट्री मारी
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के बच्चे यश और रूही के बच्चों ने भी पार्टी में ग्रैंड एंट्री मारी। यहां दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
TagsEkta KapoorRavie KapoorEkta Kapoor son Ravie Kapoor Birthday photosstarkids at Ekta Kapoor son Ravie Kapoor PhotosRavie Kapoor ageRavie Kapoor ekta kapoor photosJeh Ali KhanEkta Kapoor photosEkta Kapoor son Ravie Kapoor Birthday PhotosEkta Kapoor updatesBollywood NewsBollywood GossipsEntertainment News
Next Story





