मनोरंजन
तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टारकिड्स
Mohammed Raziq
2 Jun 2024 11:48 AM IST

x
mubai मुंबई : एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर आज शनिवार (1 जून) को 8 साल के हो गए हैं। हालांकि तुषार ने एक दिन पहले शुक्रवार को ही इस खास दिन के लिए पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार किड्स शामिल हुए। एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर अली खान उर्फ जेह पार्टी में पहुंचे और लक्ष्य को हैप्पी बर्थडे कहा। फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर ने पार्टी में शिरकत की।
एक्ट्रेस गौहर खान बेटे जीशान के साथ सेलिब्रेशन Celebration में नजर आईं। इस दौरान तुषार ने बेटे लक्ष्य के साथ पोज दिए। लक्ष्य के दादा गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र को टशन में देखा गया। लक्ष्य की दादी शोभा कपूर भी अपने पोते के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। लक्ष्य की बुआ दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर भी पहुंचीं और मुस्कराते हुए पोज दिए।
सभी बच्चों को बंजी जंपिंग एन्जॉय करते देखा गया। ‘गोलमाल’ एक्टर तुषार साल 2016 में IVF की सहायता से एक प्यारे से बेटे के सिंगल पैरेंट बने थे। वैसे तो तुषार मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन इस मौके पर उन्होंने ये खूबसूरत पल मीडिया के साथ भी साझा किए। पार्टी की थीम फुटबॉल थी। वेन्यू के इवेंट गेट पर रोनाल्डो और मैसी जैसे बड़े-बड़े फुटबॉलर्स के कट-आउट लगे हुए थे।
Tagsतुषार के बेटेबर्थडे पार्टीस्टारकिड्सtusshar's sonbirthday partystarkidsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





