मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों के साथ बनेगी इन साउथ स्टार्स की जोड़ी, साल 2023 में होगा बवाल !!

Neha Dani
14 Jan 2023 4:05 AM GMT
बॉलीवुड सितारों के साथ बनेगी इन साउथ स्टार्स की जोड़ी, साल 2023 में होगा बवाल !!
x
यहां देखें इन सितारों की धमाकेदार जोड़ियां जो साल 2023 में धमाका करने की तैयारी में हैं।
साल 2023 में कई बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों में साउथ सितारों को लेकर धूम मचाने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में हम उन फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जिनकी जोड़ी आपको जल्दी ही साउथ के बड़े धुरंधर सितारों के साथ दिखने वाली है। इस लिस्ट में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज फर्जी में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की जोड़ी के अलावा शाहरुख खान और थलापति विजय की होनी वाली ऑन स्क्रीन पेयरिंग का भी नाम है। यहां देखें इन सितारों की धमाकेदार जोड़ियां जो साल 2023 में धमाका करने की तैयारी में हैं।

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति (Shahid Kapoor-Vijay Sethupathi)
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की जोड़ी वाली वेब सीरीज फर्जी एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी को स्ट्रीम होने वाली है। इस वेब सीरीज का जितना क्रेज है। उतना ही उत्साह इन दो पावर हाउस एक्टर्स को एक साथ ऑन स्क्रीन देखने को लेकर है।
शाहरुख खान और विजय सेतुपति (Shah Rukh Khan-Vijay Sethupathi)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और विजय सेतुपति की जोड़ी भी जल्दी ही धमाका करने वाली है। दोनों निर्देशक एटली कुमार की फिल्म जवान में एक साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और सूर्या (Akshay Kumar-Suriya)
इतना ही नहीं, अक्षय कुमार स्टारर तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म सोरारई पोट्टरू की हिंदी रीमेक में भी एक्टर सूर्या नजर आएंगे। खबर है कि वो इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।
शाहरुख खान और थलापति विजय (Shah Rukh Khan-Thalapathy Vijay)
खबर है कि निर्देशक एटली कुमार की फिल्म जवान में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय भी नजर आएंगे। सुनने में आया है कि थलापति विजय इस फिल्म में कैमियो करते दिख सकते हैं।

Next Story