मशहूर गीतकार जोसेफ मेंडोजा पर ये गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई के गीतकार जोसेफ मेंडोजा पर सिंगापुर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय दिवस गीतों में से एक 'काउंट ऑन मी सिंगापुर' की नकल करने का आरोप लगा है। 'काउंट ऑन मी सिंगापुर' की रचना कनाडा के ह्यू हैरिसन ने की है और 1986 में इसकी प्रस्तुति कलेमेंट चाउ ने दी थी। द स्ट्रेट्स टाइम्स में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में बताया गया कि मेंडोजा ने गाना लिखने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने गाने का रूप 'वी केन अचीव' 1983 में लिखा था। खबर के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने के बारे में बस कुछ दिन पहले ही पता चला है। दोनों ही गानों में सिर्फ़ मामूली बदलाव हैं जैसे कि सिंगापुर की जगह भारत है या 'भारत माता' है। मंगलवार को मेंडोजा ने दावा किया कि इस गाने पर 250 अनाथ बच्चों ने 1983 में प्रस्तुति दी थी और इसे उन्होंने मुंबई के बाल भवन अनाथालय में संगीत की शिक्षा देने के दौरान लिखा था और प्रस्तुति देने वाले ही इसके जीवंत गवाह हैं क्योंकि मूल टेप मुंबई में 2005 में आई बाढ़ में बह गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





