मनोरंजन

स्वदेश फिल्म से डिलीट कर दिए गए थे ये सीन, आप भी देखें

Manish Sahu
11 Aug 2023 3:17 PM GMT
स्वदेश फिल्म से डिलीट कर दिए गए थे ये सीन, आप भी देखें
x
मनोरंजन: साल 2004 में रिलीज हुई शाहरुख खान की स्वदेश फिल्म फैंस ने बहुत पसंद की थी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी शाहरुख खान और गायत्री जोशी ने। किसी ने इस फिल्म को 1 बार देखा है, तो किसी ने बार-बार। पर यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्वदेश फिल्म से कुछ सीन डीलीट भी किए गए थे।
स्वदेश फिल्म के डीलीट सीन
स्वदेश फिल्म का यह डिलीट सीन फिल्म में नहीं है, लेकिन कुछ समय पहले एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया था। क्लिप में मोहन और गीता आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस सीन के कमेंट सेक्शन में यूजर्स का कहना है कि यह क्लिप बहुत शानदार है।
स्वदेश फिल्म का अनदेखा सीन
स्वदेश फिल्म की इस अनदेखी क्लिप में गीता और मोहन एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कमेंट्स सेक्शन में भी यूजर्स ने क्लिप के लिए सकारात्मक कमेंट्स किए हैं।
स्वदेश फिल्म की स्टार कास्ट
स्वदेश फिल्म में शाहरुख खान और गायत्री जोशी के अलावा लेख टंडन, राजेश विवेक, दया शंकर, किशोरी बलाल, राजा अवस्थी और मकरंद देशपांडे जैसे सितारे नजर आए थे।
स्वदेश फिल्म की कहानी किससे इंस्पायर थी?
बहुत कम लोगों को पता है कि स्वेदेश फिल्म 1993-94 में जी टीवी पर आने वाले शो इंसपायर है। इस शो दूसरा सीजन भी आया था, जिसका नाम 'अमेरिका रिटर्न' रखा गया था।
स्वदेश फिल्म का बजट
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक स्वदेश फिल्म को 20-22 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की थी।
क्या फैंस को पसंद आई थी स्वदेश फिल्म
गूगल पर 1500 से ज्यादा लोगों की रेटिंग को देखें तो स्वदेश फिल्म को को 4.9 रेटिंग मिली हुई है। अगर आप भी पुरानी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो स्वदेश फिल्म देख सकते हैं।
Next Story