मनोरंजन

सोशल मीडिया पर छाईं है एक्ट्रेस अंकिता लोखेंडे की ये तस्वीरें

Ritisha Jaiswal
19 Dec 2021 5:46 AM GMT
सोशल मीडिया पर छाईं है एक्ट्रेस अंकिता लोखेंडे की ये तस्वीरें
x
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में टीवी के कई सितारों ने हिस्सा लिया था। आज अंकिता लोखंडे अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त और फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

वहीं अंकिता लोखंडे ने भी अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। शनिवार रात को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी रखी। इस पार्टी में दोनों के करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। अपनी जन्मदिन पार्टी की तस्वीरों और वीडियो को अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इन वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने जन्मदिन का केक काटती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर यानी मंगलवार को मुंबई के ग्रैंड हयात में हुई है।
इनकी शादी का जश्न 6 बड़ी रस्मों के साथ तीन दिन तक चला। अंकिता की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। 11 को मेंहदी, 12 दिसंबर को सगाई की रस्म हुई। इसी के साथ इंडो-वेस्टर्न म्यूजिक से गूंजती संगीत सेरेमनी 13 तारीख को हुई। 14 तारीख को विक्की और अंकिता लोखंडे महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से सात फेर लिए। शादी की थीम रॉयल ट्रेडिशनल स्प्लेंडर थी।
अंकिता लोखंडे को सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेहंदी लगाई थी। वीना नागदा वहीं है जिन्होंने हाल ही में कटरीना कैफ के हाथों में भी मेंहदी रचाई थी। सोशल मीडिया पर पति विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर की थी












Next Story