मनोरंजन

इन पाकिस्तानी सितारों को बॉलीवुड में मिला फेम

HARRY
7 Jun 2023 6:17 PM GMT
एक ने तो SRK संग काम कर कमाया नाम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीयों के बीच कई पाकिस्तानी सितारे बहुत प्रसिद्ध हैं। दर्शक इन सितारों के सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक को देखना काफी पसंद करते हैं। पड़ोसी मुल्क के इन कलाकारों में बहुत से ऐसे हैं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। कई पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड फिल्मों में काम करते और भारतीयों के बीच प्रसिद्धि हासिल करते देखा गया था। इन सेलेब्स ने न केवल फिल्मों में काम किया, बल्कि बहुत से प्रोजेक्ट्स में लीड रोल भी निभाए हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड के टॉप कलाकारों के साथ काम करने में भी सफल रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम करके खूब शोहरत कमाई....

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली माहिरा खान ने बॉलीवुड में साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में किंग खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई माहिरा की हर अदा के दीवाने फैंस हो गए थे। शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब प्यार मिला था। अपनी एक ही फिल्म से माहिरा खान पूरे भारत में मशहूर हो गई थीं।

पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों की दुनिया के सुपरस्टार माने जाने वाले फवाद खान ने भी बॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से किया था। भारत में वह अपने सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए थे। इसके साथ ही सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' और आलिया-सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी उनके काम की खूब तारीफ हुई। इतना ही नहीं फिल्म 'खूबसूरत' के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और वो फिल्मफेयर पाने वाले पहले पाकिस्तानी कलाकार बने थे।

पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर का भी भारतीय फिल्मों में जलवा रहा है। उन्होंने कई फिल्म में काम करने के साथ-साथ कई गानों में अपनी आवाज का जादू भी चलाया था। अली जफर ने 'तेरे बिन लादेन', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया। उनकी आवाज और अभिनय की दीवानगी भारत की लड़कियों पर भी खूब चली थी।

Next Story