मनोरंजन
इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में दिखाया अपना जलवा, एक तो बिग बॉस का भी रही है हिस्सा
Rounak Dey
23 Oct 2022 4:52 AM GMT

x
उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू इमरान हाशमी की मूवी ‘राजा नटवरलाल’ से किया था।
Pakistani Actresses in Bollywood Movies : पाकिस्तान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फवाद खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आपको बता दें कि फवाद खान ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही साथ इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस माहिरा खान ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। तो चलिए आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते है, जो बॉलीवुड में आते ही छा गई। इस लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम शामिल है।
मावरा हुसैन (Mawra Hocane)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस की जानी मानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने मूवी 'सनम तेरी कसम' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। क्या आपने ये फिल्म देखी है?
वीना मलिक (Veena Malik)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का नाम इंडिया में काफी चर्चा में रहा है। वीना मलिक सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वीना ने बॉलीवुड की फिल्म 'दाल में कुछ काला है' में काम किया है।
माहिरा खान (Mahira Khan)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों अपनी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। माहिरा ने बॉलीवुड में भी काम किया है। वो आतिफ असलम की फिल्म बोल में नजर आई थी।
सारा लोरेन (Sara Loren)
पाकिस्तान मूल की एक्ट्रेस सारा लोरेन ने पाकिस्तानी टीवी शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद फिल्म 'कजरारे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वो मर्डर 3 में भी नजर आई थी।
हुमैमा मलिक (Humaima Malick)
पाकिस्तानी की फेमस एक्ट्रेस हुमैमा मलिक कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू इमरान हाशमी की मूवी 'राजा नटवरलाल' से किया था।
Next Story