मनोरंजन
जॉन अब्राहम की इस फिल्म में हैं ये पाकिस्तानी एक्टर
Mohammed Raziq
20 April 2024 12:44 PM IST

x
मुंबई : एक्टर जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'तेहरान' के खूब चर्चे हैं। इसमें जॉन के अपोजिट एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म के डायरेक्टर अरुण गोपालन हैं। खास बात ये है कि फिल्म में एक पाकिस्तानी एक्टर अली खान भी हैं। अली ने शाहरुख खान के साथ 'डॉन 2' में स्क्रीन शेयर की थी। पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में अली ने ‘तेहरान’ के बारे में बात की।
नादिर ने कहा कि ‘तेहरान’ उस तरह की फिल्म है जिसे करने के लिए जॉन जाने जाते हैं। मैं भी इस फिल्म का हिस्सा हूं। इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है। वहां कोई आउटडोर शूटिंग नहीं हुई। सेट बनाए गए और सींस को घर के अंदर शूट किया गया। वैसे शूटिंग मुंबई, दिल्ली और जॉर्जिया में हुई। फिल्म अच्छी बनी है। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पहले फिल्म 23 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिर दूसरी तारीख 26 अप्रैल 2024 तय की गई लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक बार फिर से आगे खिसकेगी। मेकर्स इसे सोलो रिलीज करना चाहते हैं यानी किसी और फिल्म के साथ क्लैश नहीं चाहते। ऐसे में इसे मई में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
Tagsजॉन अब्राहमइस फिल्मये पाकिस्तानीएक्टरJohn Abrahamthis filmthis Pakistaniactorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





