मनोरंजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आपके जश्न को दोगुना कर देंगी ओटीटी पर मौजूद ये पौराणिक फिल्में
Rounak Dey
19 Aug 2022 2:51 AM GMT

x
अंग्रेजी सहित एक साथ 15 भाषाओं में रिलीज की गई थी।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर त्योहार पर खास जश्न मनाने के लिए अगल-अगल फिल्में हैं। लेकिन इंडस्ट्री में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर कई फिल्में हैं, जो भगवान के प्रति इंडस्ट्री के प्रेम को दिखाती हैं। साथ ही फिल्मों में दही हांडी को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दिखाया जाता है। अब हम आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मौजूद धार्मिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।
जय संतोषी मां
साल 1975 में आई धार्मिक फिल्म जय संतोषी मां कम बजट वाली हिंदी फिल्म है, जो आज भी ब्लॉकबस्टर बनी हुई है। विजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने महेंद्र कपूर और प्रसिद्ध कवि प्रदीप के साथ फिल्म के लिए भक्ति भरे गीतों को गया हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर देख सकते हैं।
संपूर्ण रामायण
साल 1961 में रिलीज हुई रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म संपूर्ण रामायण की कहानी भगवान राम और माता सीता और लक्ष्मण के वनवास में बिताए वर्षों की कहानी पर आधारित है। साथ ही फिल्म में भगवान राम के बैकुंड प्रवास और उनके पूरे इतिहास को दिखाया गया है। इस पौराणिक फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर आसानी से देख सकते हैं।
ओएमजी
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ओह माय गॉड एक व्यंग्यात्म कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक प्राचीन वस्तुएं बेचने वाले दुकान के मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है। जोकि भगवान के होने वाले अनुष्ठानों पर मुकदमा दर्ज कराता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है।
श्रीकृष्ण रुक्मिणी सत्यवमा
ये एक कन्नड फिल्म है जो भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी और सत्यवमा के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में डॉ राजकुमार भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई है।
जय जगन्नाथ
सब्यसाची मोहपात्रा के निर्देशन में बनी फिल्म जय जगन्नाथ एक बहुभाषी पौराणिक फिल्म है। जो हिंदी, अंग्रेजी सहित एक साथ 15 भाषाओं में रिलीज की गई थी।
Next Story