मनोरंजन

सुर्खियों में है जान्हवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी की ये लेटेस्ट तस्वीरें

Ritisha Jaiswal
28 Jun 2021 12:12 PM IST
सुर्खियों में है जान्हवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी की ये लेटेस्ट तस्वीरें
x
जान्हवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है और अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जान्हवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है और अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। खुशी कपूर ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह रेड कलर के लैदर स्विमसूट के साथ मैचिंग पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके लुक के साथ खुशी ने रेड कलर के बूट्स कैरी किया।
खुशी कपूर ने इस लुक के साथ रेड कलर की लिपस्टिक के साथ मैचिंग आई शेड्स लगाया। इसके साथ ही बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। खुशी इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर खुशी के फोटोशूट की तस्वीर शेयर करके ढेर सारा प्यार के साथ 'एक्सक्यूज मी' लिखा।खुशी कपूर के इस लुक को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। जहां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस 'लव इट' लिखा। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को भी यह लुक काफी पसंद आया। उन्होंने कई रेड हार्ट के साथ 'खुश' लिखा।खुशी की आंटी महीप कपूर ने फायर इमोजी बनाते हुए लिखा, 'ओह यस।' वहीं बहन अंशुला और शनाया कपूर ने भी हार्ट बनाए।ऐसा पहली बार नहीं है जब खुशी कपूर के फोटोज वायरल हो रहे हैं। कुछ समय पहले पहले ही पर्पल बिकिनी पहने खुशी के फोटोज को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।


Next Story