मनोरंजन

जनवरी 2023 में रिलीज होगी ये फिल्में, पठान समेत ये फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Rounak Dey
27 Dec 2022 4:29 AM GMT
जनवरी 2023 में रिलीज होगी ये फिल्में, पठान समेत ये फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका
x
बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि साल जनवरी साल 2023 में रिलीज होने वाली है।
साल 2022 में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा है। केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोगों ने इन फिल्मों का पसंद किया है। वहीं बॉलीवुड के ये साल कुछ खास नहीं रहा। लेकिन ब्रह्मास्त्र , गंगूबाई काठियावाड़ी और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड की लाज बचाई है। लेकिन साल 2023 में बॉलीवुड की फिल्में धमाल मचाने वाली है। साल की शुरुआत में ही कई मूवीज रिलीज होगी। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि साल जनवरी साल 2023 में रिलीज होने वाली है।
पठान
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुत्ते
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते का हाल ही में ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह मूवी 13 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
मिशन मजनू
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह मूवी 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
तेहरान
बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म तेहरान 26 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
गांधी गोडसे-एक युद्ध
घायल जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी जल्द ही बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'गांधी गोडसे-एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
Next Story