मनोरंजन

केजीएफ 2 को ऋतिक रोशन की ये फिल्में देने आ रही हैं टक्कर, बजट जानकर रह जाएंगे दंग

Neha Dani
14 July 2022 8:46 AM GMT
केजीएफ 2 को ऋतिक रोशन की ये फिल्में देने आ रही हैं टक्कर, बजट जानकर रह जाएंगे दंग
x
ऋतिक रोशन इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले है। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) अब अपनी फिल्मों से एंटरटेनमेंट लगाएंगे जबरदस्त तड़का। ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। वैसे तो ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब उनकी एक साथ चार चार मूवी आ रही है। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी, लेकिन उनकी फिल्म 'सुपर 30' ने उन्हें एक नई पहचान दी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक ऐसे रोल में नजर आए थे, जिसे किसी ने सोचा नहीं था। ऋतिक रोशन की इस फिल्म का आए तीन साल पूरे हो गए।वहीं अब जल्दी ही ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में आने वाली हैं। जानिए उन फिल्मों का नाम।


कृष 4 ( Krish 4 )

इस फिल्म के पहले भी कई पार्ट रिलीज हो चुके है। इस फिल्म का लास्ट पार्ट 'कृष 3' था। इस फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि इस मूवी को बनाने में मेकर्स के 250 करोड़ रुपये खर्च हो रहे है।


फाइटर (Fighter)

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आने। इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वॉर 2 (War 2)

ये फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है।

विक्रम वेधा (Vikram Vedha)

विक्रम वेधा एक तमिल फिल्म का हिंदी रिमेक है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले है। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।


Next Story