मनोरंजन

90s की इन फिल्मों ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका

SANTOSI TANDI
16 Sep 2023 11:55 AM GMT
90s की इन फिल्मों ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका
x
ऑफिस पर मचा दिया था तहलका
हर साल कई फिल्में रिलीज होती है। हालांकि कुछ फिल्मे सही कमाई करती है तो कोई फिल्में फ्लॉप भी हो जाती है। 90s के दौर में कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर हिट हुई थी। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन फ़िल्मों में से कुछ फिल्में तो ऐसी भी है जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
1995 में रिलीज हुई यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। शाहरुख खान और काजोल की अब तक की बेस्ट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ की कमाई की थी। उस जमाने में यह फिल्म सबसे ज्यादा हिट साबित हुई थी।
करण अर्जुन
शाहरुख ख़ान और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया है। 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन तो आपने सुना ही होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़िल्म को बनने में करीब 6 करोड़ का खर्च आया था लेकिन इस फिल्म ने करीब 53 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था।
राजा
संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म राजा ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 4 करोड़ का खर्च आया था लेकिन इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 34 करोड़ की कमाई की थी। उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म राजा थी।
बरसात
अब बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की फिल्म बरसात एक लव स्टोरी पर बनी थी। साल 1995 में दर्शकों ने इस फ़िल्म को काफ़ी ज़्यादा प्यार दिया था। 8 करोड़ में बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था। फ़िल्म की कुल कमाई 34 करोड़ रुपये हुई थी।
रंगीला
फिल्म रंगीला दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में आमिर खान जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर जैसे बड़े कलाकार नज़र आए थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। 5 करोड़ों में बनी यह फिल्म 33 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story