मनोरंजन

एज गैप के चलते ट्रोल हुए ये कपल्स, देखें लिस्ट

Rounak Dey
11 Dec 2022 6:15 AM GMT
एज गैप के चलते ट्रोल हुए ये कपल्स, देखें लिस्ट
x
तो चलिए देखते ये लिस्ट कौन-कौन से नाम शामिल है।
बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर बने रहते है। कुछ अपने बयान को लेकर सुर्खियों में छा जाते है, तो कोई अपनी व लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाते है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में कपल्स स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जो अपने एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए है। इस लिस्ट में मलाइका और अर्जुन के साथ-साथ आलिया और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हैं। तो चलिए देखते ये लिस्ट कौन-कौन से नाम शामिल है।
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। ये दोनों भी अपने एज गैप के चलते ट्रोल्स के निशाने पर रहे है। कटरीना कैफ विक्की कौशल से 5 साल बड़ी है।
मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर
मिलिंद सोमन का नाम काफी चर्चा में रहा है। जब उन्होंने साल 2018 में अंकिता कोंवर की, तब इन दोनों के एज गैप को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इन दोनों की उम्र में करीब 26 साल का अंतर हैं।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसी साल यानी साल 2022 के अप्रैल महीने में रणबीर कपूर से शादी की है। शादी से पहले दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान दोनों दोनों एज गैप के चलते ट्रोल होते रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट से 10 साल बड़े हैं।
ऋतिक रोशन-सबा आजाद
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों सबा आजाद के साथ जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। इन दोनों की ऋतिक रोशन सबा आजाद से 17 साल बड़े हैं। इसको लेकर दोनों को काफी ट्रोल किया जाता है।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कीं। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से एक दो साल नहीं बल्कि 10 साल बड़ी हैं।

Next Story