मनोरंजन

इन चाइल्ड आर्टिस्ट को मिली ये रिश्ता क्या कहालता है से पॉपुलैरिटी, अक्षरा के बेटे को भी मिलेगा फैंस का प्यार?

Rounak Dey
6 Jan 2023 3:20 AM GMT
इन चाइल्ड आर्टिस्ट को मिली ये रिश्ता क्या कहालता है से पॉपुलैरिटी, अक्षरा के बेटे को भी मिलेगा फैंस का प्यार?
x
इस सीरियल का हिस्सा कई सारे चाइल्ड आर्टिस्ट भी रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
veh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के टॉप सीरियल्स में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 14 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। सीरियल में अब तक कई सारे बदलाव हो चुके हैं। अक्षरा और नैतिक की जर्नी से शुरू हुआ ये सीरियल अक्षु (अक्षरा) और अभिमन्यु की जिंदगी तक पहुंच गया है। इस बीच सीरियल में कई बार कास्ट चेंज हुई। कई बड़े कलाकार इस सीरियल से जुड़े। इतना ही नहीं, इस सीरियल का हिस्सा कई सारे चाइल्ड आर्टिस्ट भी रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
अशनूर कौर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अशनूर कौर ने अक्षरा और नैतिक की बेटी नायरा के बचपन का किरदार निभाया था। सीरियल में एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, अब अशनूर पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
शिवांश कौटिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष का कैरेक्टर भी काफी महत्वपूर्ण था और इस किरदार को शिवांश कौटिया ने निभाया था। शिवांश की क्यूटनेस को सीरियल के फैंस ने पसंद किया था।
आरना शर्मा
इस सीरियल में आरना शर्मा को भी खूब पसंद किया था। आरना ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नमन सिंघानिया की बेटी छोटी मिष्टी की भूमिका निभाई थी। फैंस को आरना के बोलने का स्टाइल खूब पसंद आया था।
शुभ और श्रेष्ठ
जुड़वा भाई शुभ और श्रेष्ठ ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लव-कुश का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। सीरियल में लव और कुश अखिलेश गोयनका के बेटे होते हैं।
तन्मय शाह
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कायरव के किरदार से तन्मय शाह को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस सीरियल के बाद तन्मय स्टार प्लस के ही हिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहे हैं।
Next Story