मनोरंजन

इन काबिल अभिनेताओं ने जीता 'एक्ट ऑफ कलर' का ऑस्कर अवॉर्ड

Subhi
28 March 2022 2:47 AM GMT
इन काबिल अभिनेताओं ने जीता एक्ट ऑफ कलर का ऑस्कर अवॉर्ड
x
साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन आज सुबह 5 बजे से किया जाएगा। 28 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाले ऑस्कर को भारतीय दर्शक 28 मार्च को देख सकेंगे।

साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन आज सुबह 5 बजे से किया जाएगा। 28 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाले ऑस्कर को भारतीय दर्शक 28 मार्च को देख सकेंगे। इस बार इसे तीन हॉलीवुड स्टार्स होस्ट करेंगे। ऑस्कर में हमेशा से ही वाइट एक्टर्स का दमखम रहा है। अमेरिका में शुरुआत से ही रंगभेद देखा जाता रहा है और इस भेद भाव से हॉलीवुड भी अछूता नहीं रही है। इसका परछावा ऑस्कर्स पर भी देखने को मिलता रहा है, जिसकी वजह से अबतक सिर्फ 29 ब्लैक या बाहरी अभिनेताओं ने अभिनय की दुनिया में दिए गए अपने प्रदर्शन के लिए 32 एकेडमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आज हमने आपके लिए उन्हीं 29 अभिनेताओं की एक लिस्ट तैयार की है, जिनके नाम ये अवॉर्ड हैं। आइए जानते हैं.....

हैटी मैकडैनियल (1940)

हैटी मैकडैनियल एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर अपने नाम करने वाली पहली ब्लैक अभिनेत्री थीं। हैटी को यह अवॉर्ड फिल्म 'गॉन विद द विंड' में सपोर्टिंग रोल के लिए दिया गया था।

जेम्स बास्केट (1948)

जेम्स बास्केट अपने अभिनय के लिए एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर जीतने वाले पहले पुरुष अभिनेता थे। उन्हें ये अवॉर्ड 'सॉन्ग ऑफ द साउथ' में अंकल रेमुस के रूप में अभिनय करने के लिए मिला था।

एंथोनी क्विन, जोस फेरर

जोस फेरर (1951)

प्यूर्टो रिकान अभिनेता जोस फेरर ऑस्कर जीतने वाले पहले लैटिन अभिनेता थे। उन्होंने 'साइरानो डी बर्जरैक ' नाटक में अभिनय किया था।

एंथोनी क्विन (1953, 1975)

हिस्पैनिक अमेरिकी अभिनेता एंथनी क्विन ने 1953 और 1975 में ऑस्कर अपने नाम किया था। इनमें से एक बेस्ट एक्टर के लिए तो दूसरा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दिया गया था।

मियोशी उमेकिओ, रीटा मोरेनो

मियोशी उमेकिओ (1975)

मियोशी उमेकिओ पहली एशियन बनी, जिन्होंने अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अपने नाम किया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'सयोनर' के लिए दिया गया था।

रीटा मोरेनो (1962)

रीटा मोरेनो पहली लेटिन अभिनेत्री थीं, जिन्होंने ऑस्कर अपने नाम किया था। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का यह अवॉर्ड उन्हें 'वेस्ट साइड स्टोरी' में उनके अभिनय के लिए दिया गया था।


Next Story