मनोरंजन

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, आलिया-रणबीर की शादी को लेकर उठे सवाल

Gulabi
29 Dec 2020 3:33 PM GMT
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, आलिया-रणबीर की शादी को लेकर उठे सवाल
x
जबसे एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी को लेकर बात की है, तभी से फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जबसे एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी को लेकर बात की है, तभी से फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। आलिया कई बार रणबीर कपूर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आती हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी आलिया के साथ स्पॉट किए जाते हैं। केवल आलिया ही नहीं, रणबीर भी एक्ट्रेस के परिवार संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट, कपूर खानदान यानी रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। इसके अलावा आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान भी नजर आई थीं।


साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। खबरों के मुताबिक, दोनों न्यू ईयर 2021 के सेलिब्रेशन के लिए हॉलीडे पर रवाना हुए थे। अब सभी को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स पूछ रहे हैं कि क्या आलिया और रणबीर शादी करने जयपुर पहुंचे हैं? रणवीर और दीपिका कहीं इनकी शादी का हिस्सा बनने तो नहीं आए हैं?


रणबीर-आलिया, रणवीर-दीपिका, साथ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। कई पार्टीज और इवेंट्स में सभी को साथ टाइम स्पेंड करते भी देखा गया है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। अब दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। वीडियोज पर फैन्स एक के बाद एक कॉमेंट कर आलिया-रणबीर की शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "आलिया रणबीर की शादी है क्या? जयपुर में?"। एक और यूजर लिखते हैं कि आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी कर ही रहे हैं।

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ी थी। उनका कहना था कि अगर कोरोनावायरस पैंडेमिक न होता तो हम दोनों शादी कर चुके होते।


Next Story