मनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स को है अजीब फोबिया, इसे देखते ही डर के मारे थर-थर कांपने लगते रणबीर कपूर!!

Neha Dani
19 Jan 2023 9:06 AM GMT
इन बॉलीवुड स्टार्स को है अजीब फोबिया, इसे देखते ही डर के मारे थर-थर कांपने लगते रणबीर कपूर!!
x
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की बिपाशा बसु को अपनी ही हंसी से डर लगता है।
बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस और एक्टर्स अजीब-अजीब वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने कपड़ों के लेकर, तो कभी अपनी बातों को लेकर। लेकिन आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिन्हें अजीब-अजीब चीजों से डर लगता है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम शामिल है। किसी को घोड़े से डर लगता है, तो कॉकरोच को देखते ही थर-थर कांपने लगते है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु को आपने कई हॉरर फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा होगा, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की बिपाशा बसु को अपनी ही हंसी से डर लगता है।
अजय देवगन
अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेने वाले एक्टर अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अजय देवगन को अपने हाथों से खाना खाने से डर लगता है। इसको लेकर उन्होंने खुद खुलासा किया था।
कटरीना कैफ
विक्की कौशल की पत्नी और कटरीना कैफ अभी हाल ही में फिल्म फोनभूत में नजर आई थी। कटरीना कैफ को टमाटर से फोबिया है। वो टमाटर अपने आस-पास भी नहीं रखती है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस एक्टर रणबीर कपूर को ऐसी चीज से डर लगता है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर कॉकरोच से काफी डर लगता है।
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी लिस्ट शामिल है। सोनम कपूर लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से जाना पसंद करती हैं। उन्हें एलेवेटर से फोबिया है।

Next Story