मनोरंजन

देशभक्ति दिखाकर ट्रोल हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, पोस्ट में गलतियां

Rounak Dey
15 Aug 2022 10:55 AM GMT
देशभक्ति दिखाकर ट्रोल हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, पोस्ट में गलतियां
x
जावेद अख्तर के द्वारा देर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं देने पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

भारत 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा देश जश्न के माहौल में रंगा हुआ नजर आ रहा है। देश की आजदी की 75वीं सालगिरह पर भारत भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लोग देशभक्ति जज्बा दिखा रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स भी देश की आजादी की जश्न में शामिल हो रहे हैं और देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार बॉलीवुड स्टार्स देशभक्ति का जज्बा दिखाकर ट्रोल हुए हैं। दरअसल, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में हुईं गलतियों पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है।


शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने साल 2021 में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी को अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।


तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने साल 2021 में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। हालांकि, तापसी पन्नू ने अपनी गलती का सुधार कर लिया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी थी।

ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया तो ईशा गुप्ता ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उनकी ट्रोलिंग बंद नहीं हुई थी।

जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने साल 2020 में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 15 अगस्त को देर रात 11 बजे के बाद दी थीं। जावेद अख्तर के द्वारा देर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं देने पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।


Next Story