मनोरंजन

इन बॉलीवुड सितारों को नहीं है नशे की लत, नशीली चीजों से करते हैं सख्त नफरत

Gulabi
16 Sept 2021 10:48 PM IST
इन बॉलीवुड सितारों को नहीं है नशे की लत, नशीली चीजों से करते हैं सख्त नफरत
x
बॉलीवुड सितारे नशीली चीजों से करते हैं सख्त नफरत

बॉलीवुड अपनी चमक-दमक और ग्लैमर के लिए काफी प्रसिद्ध है। अकसर हम यही सोचते हैं कि बॉलीवुड के सभी सितारे ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं। माना तो यह भी जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे शराब और नशे के आदी हैं, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। इस चमचमाती दुनिया में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने शराब को पीना तो दूर, इसे आज तक हाथ भी नहीं लगाया है। आज इन्ही सेलेब्स के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है खिलाड़ी अक्षय कुमार का। वह किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं, शायद यही कारण है कि आज भी वह सबसे फिट एक्टर हैं। वह खुद भी कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं।
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को तो हमने कई फिल्मों में शराबी का किरदार निभाते हुए देखा है, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद ही साधा जीवन जीते हैं। बिग-बी ने आज तक शराब को छुआ तक भी नहीं है।
जॉन अब्राहम

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम भी सिगरेट और शराब से दूर रहते हैं। उन्हे बॉलीवुड पार्टियों का भी ज्यादा शोक नहीं है। जॉन कभी भी जिम का सेशन मिस नहीं करते हैं, वह अपना सारा ध्यान फिटनेस पर ही देते हैं।
दीपिका पादुकोण


कई मूवी में टल्ली दिखने वाली दीपिका पादुकोण असल में शराब से दूर रहना पसंद करती हैं। उनके लिए हेल्थ और फिटनेस ज्यादा एहमियत रखती हैं। शायद यही उनकी सफलता का राज है.

सोनाक्षी सिन्हा



दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में साफ सुथरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वह भी शराब और सिगरेट से कोसो दूर रहती हैं। कहा जाता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए शराब नहीं पीती।
सोनम कपूर


अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी शराब और सिगरेट को पसंद नहीं करती हैं। फिट रहने के लिए वह इन चीजों से काफी दूर रहती है।

परिणीती चोपड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत बाला परिणीति चोपड़ा भी अपनी हैल्थ पर काफी ध्यान देती हैं। ऐसे में वह शराब और नशे से दूर ही रहती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा


सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कभी भी शराब का सेवन नहीं किया क्योंकि वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते है।

विपाशा बासु


फिटनेस और योगा को अहमियत देने वाली विपाशा भी शराब से दूर रहती है। कहा जाता है कि बिल्लो रानी ने शराब काे हाथ तक नहीं लगाया है।

Next Story