मनोरंजन

बॉलीवुड के इन सितारों के पास दुबई में भी है आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

SANTOSI TANDI
7 Oct 2023 12:01 PM GMT
बॉलीवुड के इन सितारों के पास दुबई में भी है आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
x
आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। महंगे घर, महंगी गाड़ियां, महंगे आउटफिट, सब कुछ उनके पास होता है। कई ऐसे भी सितारे हैं जिनका विदेश में भी आलीशान विला है। आईए जानते हैं बॉलीवुड के कौन-कौन से सेलेब्स है जिन्होंने विदेशों में भी अपना बंगला खरीदा है।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का है। शाहरुख का दुबई में भी आलीशान बंगला है। शाहरुख खान के दुबई वाले घर का नाम जन्नत है। बता दे की दुबई के पाम जुमेरह में उनका बहुत ही लग्जरी विला है, जो कि करीब 100 करोड़ रुपए का बताया जाता है। शाहरुख का दुबई वाला घर भी अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में बना रहता है।
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी शामिल है। शिल्पा का बंगला भी दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेरह में ही है। शिल्पा का बंगला काफी आलीशान और खूबसूरत है। अक्सर शिल्पा यहां पर परिवार के संग छुट्टियां बिताती हैं इस बंगले की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है।
ऐश्वर्या राय
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या का आलीशान और खूबसूरत बंगला सैंक्चुअरी फाल्स में मौजूद है। ऐश्वर्या परिवार संग अक्सर दुबई में छुट्टियां बिताने जाती रहती हैं।
अनिल कपूर
अनिल कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अनिल कपूर का भी दुबई आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने भी दुबई में अपना घर लिया है। जानकारी के मुताबिक अनिल कपूर का रिट्स बाय डेब्यू हाउसिंग प्रोजेक्ट में 2 bhk का अपना अपार्टमेंट है।
Next Story