मनोरंजन

इस साल ट्रेंडिंग में रहे ये बॉलीवुड सॉन्ग्स, शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने पर मचा बवाल

Rounak Dey
26 Dec 2022 8:25 AM GMT
इस साल ट्रेंडिंग में रहे ये बॉलीवुड सॉन्ग्स, शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने पर मचा बवाल
x
आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन गानों में बताने जा रहे हैं, जो कि सालभर ट्रेंड में रहा है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हर साल कई गाने रिलीज होते है, जिसे लाखों व्यूज मिलते हैं। इस साल यानी 2022 में भी कई गाने सामने आए, जिन्हें फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। साल 2022 में कई बॉलीवुड गाने ट्रेंडिंग में रहे हैं, जिसमें 'ठुमकेश्वरी', 'केसरिया', अन्य गाने शामिल हैं। वहीं हाल ही में फिल्म पठान का सॉन्ग बेशर्म रंग रिलीज हुआ था, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है। हालांकि फैंस इस सॉन्ग पर जमकर रील्स बना रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन गानों में बताने जा रहे हैं, जो कि सालभर ट्रेंड में रहा है।
बेशर्म रंग
शाहरुख खान और दीपिका पादुोकण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग सामने आया था। रिलीज होते ही यह सॉन्ग चर्चा का विषय बन गया था। जहां कई लोग इस सॉन्ग का विरोध कर रहे हैं। तो वहीं फैंस इस गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
केसरिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया भी सालभर ट्रेंड करते रहा है। इस गाने पर लोगों ने इंस्टाग्राम पर कई रील्स बनाए है।
डूबे
गहराइयां फिल्म का गाना डूबे काफी चर्चा में रहा है। इस गाने में सिद्धांत चतुर्वेदी और शाहरुख खान में नजर आए थे। फैंस के यह सॉन्ग खूब पसंद आया था।
भूल भुलैया 2
'भूल भुलैया 2' के टाइटल ट्रैक को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इस सॉन्ग में कार्तिक आर्यन ने जमकर धमाल मचाया था।

Next Story