मनोरंजन
बॉलीवुड के ये सेलेब्स बन चुके थे इंजीनियर, फिर इन सितारों ने बनाया फिल्मी दुनिया को अपना प्रोफेशन
Rounak Dey
15 Sep 2022 8:53 AM GMT

x
इसके लिए पहले एक्टर ने अपनी किस्मत मॉडलिंग में भी आजमाई थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इंजीनियर बन चुके है। तो आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के नाम, जो फिल्म इंडस्ट्री से पहले इंजीनियर थे। लेकिन अब इंडस्ट्री के फेमस सेलिब्रिटी बन गए हैं। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन से लेकर कृति सेनॉन तक, ये फिल्मी सितारे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। हालांकि बाद में इन सितारों ने चुना फिल्मी दुनिया को अपना प्रोफेशन। आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर…
कृति सेनॉन (Kriti Sanon)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने बैचलर ऑप टेक्नोलॉजी की डिग्री ली थी। एक्ट्रेस ने नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)
फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। एक्टर ने बायोटेक टेक्नोलॉजी में इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। बाद में फिल्म स्टार ने अपने कदम माया नगरी की ओर बढ़ा दिए।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
फिल्म स्टार विक्की कौशल भी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके थे। एक्टर ने राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन की पढ़ाई की थी।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)
अदाकारा तापसी पन्नू ने नई दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। बाद में अदाकारा ने फिल्मों की ओर रुख कर लिया।
सोनू सूद (Sonu Sood)
फिल्म स्टार सोनू सूद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। बाद में एक्टर ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया। इसके लिए पहले एक्टर ने अपनी किस्मत मॉडलिंग में भी आजमाई थी।
Next Story