मनोरंजन
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने 50 के बाद दी अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म
Manish Sahu
10 Sep 2023 3:14 PM GMT

x
मनोरंजन: शाहरुख ख़ान की फ़िल्म जवान इन दिनों बड़े पर्दे पर तहलका मचाते नजर आ रही है। इस फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 50 के होने के बाद भी वह आज भी बड़े पर्दे पर एक्टिंव हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि किन सेलेब्स ने 50 की उम्र के बाद हिट फिल्में दी थी।
हाल ही में रिलीज़ होगी शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हो रही है। फिल्म को दर्शक काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। पहले दिन ही इस फ़िल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहरुख़ ख़ान ने इस फ़िल्म को 50 की उम्र के बाद बनाया है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का सीक्वल दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर खूब सराहना मिल रही है। बता दें कि इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सनी देओल ख़ुद 65 साल के हो गए हैं इसके बावजूद भी वह बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं। इससे लोगों को ये सीखना चाहिए कि आप किसी भी उम्र में काम कर सकते हैं।
Next Story