मनोरंजन

Bollywood के इन हसीनाओं को नहीं पसंद है होली के रंग

Bharti sahu
18 March 2022 1:06 PM GMT
Bollywood के इन हसीनाओं को नहीं पसंद है होली के रंग
x
होली के त्यौहार में हर तरफ गुलाल ही गुलाल उड़ते दिखते हैं। इस दिन हर कोई गुलाल के रंग में रंग जाता है

होली के त्यौहार में हर तरफ गुलाल ही गुलाल उड़ते दिखते हैं। इस दिन हर कोई गुलाल के रंग में रंग जाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो होली के रंगों से दूर भागते हैं। वहीं, बॉलीवुड की कुछ दीवाज भी होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं करती। चलिए आपको बताते हैं कि किन बॉलीवुड एक्ट्रेस को है रंगों से परहेज

करीना कपूर खान
करीना कपूर खाना पहले होली खेलती थीं लेकिन अपने दादा राज कपूर की मृत्यु के बाद उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया। वह उस दिन उन्हें बहुत याद करती थीं इसलिए उन्हें होली खेलना पसंद नहीं है। हालांकि वह होली पर टीका जरूर लगवा लेती हैं
तापसी पन्नू
तापसी होली नहीं खेलती है क्योंकि उसके घर पर उसके माता-पिता होली नहीं खेलते हैं। उसे होली खेलना भी पसंद नहीं है क्योंकि उसे कभी खेलने का मौका ही नहीं मिलता।
अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी एक ईको-फ्रेंडली इंसान हैं। होली न खेलने का उनका कारण भी यही है कि होली में पानी की बर्बादी होती है। साथ ही इससे कुत्तों जैसे जानवरों को भी नुकसान होता है। हालांकि वह इस त्योहार का बहुत सम्मान करती हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका से हैं, जहां होली का चलन बिल्कुल नहीं है इसलिए वह भारत में भी होली खेलना पसंद नहीं करती हैं।
श्रुति हासन
श्रुति हासन का मानना है कि रंगों के साथ मिलाने के कारण पानी की बर्बादी होती है इसलिए उन्हें होली खेलना पसंद नहीं। वह यह भी कहती हैं कि उनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है और रंग भी आसानी से नहीं छूटते


Next Story