मनोरंजन

इन बड़े-बड़े स्टार्स ने रिजेक्ट की थी सुल्तान मूवी

SANTOSI TANDI
23 Sep 2023 9:57 AM GMT
इन बड़े-बड़े स्टार्स ने रिजेक्ट की थी सुल्तान मूवी
x
सुल्तान मूवी
सुल्तान एक ऐसी फिल्म है, जिसे आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म में सलमान खान का हरियाणवी अंदाज और उनके साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित किया था।
इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला था कि यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी। इस फिल्म के जरिए ही पहली बार सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनी। इस फिल्म को देखने वाले हर दर्शक को ऐसा ही लगा था कि जैसे यह रोल उन दोनों के लिए ही लिखे गए हों।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वे इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। इससे पहले भी कई सितारों को इस फिल्म में रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने किसी ना किसी वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया। तो चलिए आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था-
संजय दत्त
अगर सब कुछ ठीक होता तो फिल्म में सलमान खान के साथ संजय दत्त भी दिखाई देते। दरअसल, मेकर्स ने संजय दत्त को फिल्म में कोच का रोल ऑफर किया था। लेकिन उस समय संजू बाबा किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, इसलिए उन्होंने डेट क्लैश की वजह से सुल्तान मूवी के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। बाद में, कोच के रोल में रणदीप हुड्डा नजर आए और उन्होंने अपने रोल को बहुत अच्छी तरह निभाया।
कंगना रनौत
अनुष्का शर्मा से पहले कंगना रनौतको फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। उन्हें फिल्म में लीड रोल ऑफर हुआ था। हालांकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और इसके पीछे उनके अपने कारण थे। दरअसल, फिल्म की कहानी सुनने के बाद कंगना को फिल्म में अपने लिए कुछ भी नजर नहीं आया। ऐसे में उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट करना ही सही समझा। हालांकि, कंगना यह भी मानती हैं कि एक लड़की के लिए यह एक बेहतरीन कैरेक्टर था।
दीपिका पादुकोण
सुल्तान फिल्म में आरफा का लीड रोल दीपिका पादुकोण भी ऑफर किया गया था। लेकिन उस समय दीपिका ने पहले से ही कुछ कमिटमेंट्स किए हुए थे। ऐसे में अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी होने और उन कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए उन्होंने सुल्तान फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
परिणीति चोपड़ा
कंगना द्वारा फिल्म रिजेक्ट करने के बाद आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि परिणीति चोपड़ा यह रोल करें। इसके लिए वह उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। लेकिन जब तक उनकी बात फाइनल होती, उसे पहले ही अनुष्का को आरफ़ा के रूप में फाइनल कर लिया गया था। ऐसे में परिणीति चोपड़ा ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story