मनोरंजन

बहुत कम समय में इन भोजपुरी सितारों ने दौलत और शोहरत पा ली

Teja
23 Sept 2021 8:44 PM IST
बहुत कम समय में इन भोजपुरी सितारों ने दौलत और शोहरत पा ली
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्में भी काफी पसंद की जाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की तरह भोजपुरी सितारे भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। अक्सर इन कलाकारों को कमाई के मामले में बॉलीवुड के कलाकारों से कम आंका जाता है। लेकिन, सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। दरअसल, भोजपुरी में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो कम समय में करोड़पति बन गए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

खेसारी लाल यादव
एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं थी। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है।
Next Story