मनोरंजन

देशभक्ति पर बने भोजपुरी के ये गाने, लिस्ट में शामिल हैं पवन-निरहुआ के कई सॉन्ग

Neha Dani
26 Jan 2023 8:30 AM GMT
देशभक्ति पर बने भोजपुरी के ये गाने, लिस्ट में शामिल हैं पवन-निरहुआ के कई सॉन्ग
x
उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि देशभक्ति पर बनाई गई है।
आज 26 जनवरी के मौके पर पूरे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के सितारे अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को फैंस को बधाइयां दी है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में देशभक्ति पर कई गाने बनाए गए है। आज हम आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर भोजपुरी के उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि देशभक्ति पर बनाई गई है।
मेरा रंग दे बसंती चोला
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का भोजपुरी गाना 'मेरा रंग दे बसंती चोला' को लोगों ने काफी पसंद किया है। गाना फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है।
हमारा देशवा महान
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का देशभक्ति से भरा गाना हमारा देशवा महान को अबतक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
तिरंगा जान है हमारी
सिंगर पवन सिंह और अलका झा का गाना तिरंगा जान है हमारी को भी यूपी-बिहार के लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
तिरंगा झुकने ना देंगे
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना तिरंगा झुकने ना देंगे को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। बता दें कि खेसारी का कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है।
यह मेरा प्यारा इंडिया
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का और देशभक्ति से भरा गाना यह मेरा प्यारा इंडिया ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। यह सॉन्ग 2 साल पहले रिलीज हुआ था।

Next Story