मनोरंजन

सालभर इंटरनेट पर छाई रही भोजपुरी की ये हसीनाएं, पूनम दुबे का बिकिनी लुक हुआ था वायरल

Rounak Dey
21 Dec 2022 6:06 AM GMT
सालभर इंटरनेट पर छाई रही भोजपुरी की ये हसीनाएं, पूनम दुबे का बिकिनी लुक हुआ था वायरल
x
भोजपुरी से लेकर टीवी तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने सालभर ऐसी-ऐसी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिसे देख फैंस घायल हो गए।
भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीनाएं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये एक्ट्रेसेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस दिल खोलकर प्यार देते हैं। सालभर ये हसीनाएं अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से छाई रही है। जहां इंटरनेट पर कुछ एक्ट्रेसेस को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। तो वहीं कुछ अभिनेत्रियों को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि पूरे साल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रही है। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी तक का नाम शामिल है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ था, जिसमें वो अलग अवतार में नजर आई थी। इस गाने में उनके लुक को देख लोगों ने उनकी तुलना एडल्ट स्टार मिया खलीफा से कर दी थी।


पूनम दुबे (Poonam Dubey)
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हुआ था। इस क्लिप में एक्ट्रेस बिकिनी में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई थी।

रानी चटर्जी ( Rani Chatterjee)
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को लोग उनकी बॉडी की वजह से खूब ट्रोल करते थे। हालांकि अब एक्ट्रेस ने जिम में कड़ी मेहनत करके खुद को फिट बना लिया है। सालभर एक्ट्रेस जिम वियर लुक की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा है।

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आई थी। इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों को ये लगा था कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। हालांकि आम्रपाली का ये लुक किसी फिल्म से जुड़ा हुआ था।

मोनालिसा ( Monalisa)
भोजपुरी से लेकर टीवी तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने सालभर ऐसी-ऐसी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिसे देख फैंस घायल हो गए।
Next Story